कांगड़ा में चोरी: शटर तोड़ मनियारी की दुकान में ऐसी जगह छिप गया था चोर, फिर ऐसे पकड़ा गया

--Advertisement--
मनियारी की दुकान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा शातिर, ऐसे किया पुलिस के हवाले

काँगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा के डूंगा बाजार स्थित एक मनियारी की दुकान में एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार बीती रात स्थानीय युवक मनियारी की दुकान के शटर के ताले तोडक़र दुकान के भीतर घुस गया ।

तथा दुकान के कीमती सामान को बैग में पैक करने के बाद उसने दुकान के कुछ सामान को अंदर ही जलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दुकान के भीतर से निकला धुआं सामने रह रहे लोगों को दिखा और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी।

उसके बाद दुकान मालिक एवं पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोर युवक को मौके पर ही दुकान के भीतर पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय है उक्त युवक द्वारा पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...