बद्दी के काठा में एक और नामी फार्मा कंपनी हुई प्लायन,70 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार

--Advertisement--

सभी कामगारों ने एकत्रित होकर कंपनी में किया प्रदर्शन, कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर किया रोष व्यक्त, मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया जमकर शोषण का गंभीर आरोप, अगर नहीं किया गया फुल एंड फाइनल हिसाब, तो कंपनी में करेंगे भूख हड़ताल : कामगार

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एक और नामी फार्मा कंपनी प्लायन हो चुकी है और अब 70 से ज्यादा मजदूर बेरोजगारी के कगार पर आ चुके हैं मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर जहां जमकर शोषण के गंभीर आरोप जड़े हैं।

वही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कंपनी में ही मजदूरों ने एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया है और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि P&G नाम से कंपनी में उन्हें नौकरी दी गई थी और P&G के तहत जितनी भी सुविधाएं कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जाती है, वह उन्हें मिलनी चाहिए और अगर P&G कंपनी यहां से कहीं ट्रांसफर भी हुई है, तो मजदूर कंपनी में काम करते थे, उन्हें P&G के माध्यम से जो भी सहुलते हैं मिलनी चाहिए और या तो उन्हें कंपनी प्रबंधन कंपनी में वापस ले और या उनका फुल एंड फाइनल हिसाब किया जाए ताकि वह अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके।

इस बारे में मजदूरों से जब हमने बातचीत की तो उनका कहना है कि वह 15- 15 सालों से इस कंपनी में काम कर रहे हैं और P&G के नाम से ही हर चीज इस कंपनी में मिलेगी और जो दूसरी निजी कंपनी का नाम जाली तौर पर यहां पर लिया जा रहा है, वह फर्जी दिखाई गई है जबकि उस फर्जी कंपनी को दिखाने का कंपनी प्रबंधन का मुख्य कारण यही है कि जो मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए वह कम देने की कोशिश की जा रही है।

कंपनी सीनियर मैनेजर कर्मवीर सिंह के बोल

इस बारे में जब हमने कंपनी के सीनियर मैनेजर कर्मवीर सिंह से बातचीत की तो उनका कहना है कि ऐसा यहां पर कुछ भी नहीं हो रहा है। मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में केस किया हुआ है। जिसकी तारीख 24 जुलाई रखी गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी मैनेजमेंट ऐस पर लो कंपनी मजदूरों को देने के लिए तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...