चंबा – जोत मार्ग पर कार में जला कांगड़ा का बीएसएफ जवान जिंदा मिला, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल 

हिमाचल के चंबा-जोत मार्ग पर कार में जिंदा जले कांगड़ा जिला के बीएसएफ जवान मामले में नया मोड़ आ गया है।

बीएसएफ जवान जिंदा है और चंबा पुलिस अमित राणा को बंगलूरू से जिंदा पकड़कर चंबा लाई है। अमित राणा से पूछताछ की जा रही है।

अमित राणा की शिनाख्त को स्थानीय पंचायत प्रधान को भी बुलाया गया और शिनाख्त करवाई गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बीएसएफ जवान ने आखिर ऐसा क्यों किया। मामले को लेकर एसपी आज प्रेसवार्ता करेंगे।

बता दें कि 29 जून को पुलिस थाना सदर चंबा की पुलिस चौकी सुल्तानपुर के तहत चंबा जोत रोड पर जोत से करीब तीन किलोमीटर पहले कार में आग लगने का मामला सामने आया था।

कार बीएसएफ जवान अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गेहीं लगोड़ नूरपुर कांगड़ा की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जहां घटना हुई वहां जगह काफी खुली थी।

पुलिस को संदेह हुआ कि कार खाई में क्यों नहीं गिरी और सड़क पर कैसे खड़ी रही। वहीं, कार में ब्लास्ट भी नहीं हुआ तो सवार ने खुद को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

इन्हीं बिंदुओं को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का पर्दाफाश किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...