6 सितंबर को शोभा यात्रा से शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

--Advertisement--

बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय उत्सव को लेकर एसडीएम नूरपुर की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, स्कूलों में आयोजित करवाई जाएंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि छह व सात सितंबर को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ छह सितंबर को चौगान ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।

इसके साथ ही महोत्सव को यादगार बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों में खेलए भाषण तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया जाएगा तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनियां व स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

आगामी माह में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रबंधों की पुन: समीक्षा करने के पश्चात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्व सहित अन्य सभी जरूरी प्रबंधों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

बीडीओ सुषमा धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, पार्षद गौरव महाजन, एनजीओ अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ, बृजराज स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीए शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल तथा मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...