जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा हुए सम्मानित
चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चम्बा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला अंगलोट के नवाचारी शिक्षक शाम अजनबी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए उत्तर प्रदेश की एक संस्था जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार स्वर्गीय सन्त पाल सिंह राठौड़ की स्मृति में दिया गया। इस उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 24 राज्यों के 125 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के चार शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला है जिनमे शाम अजनबी के अलावा पवन कुमार, किरन कुमार वशिष्ट व सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

यह पुरस्कार दिए जाने पर शाम अजनबी ने संस्था के अध्यक्ष, आयोजक मंडल, निर्णायक मंडल व संयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया व इस पुरस्कार को अपने गुरुजनों, परिजनों व सभी मार्गदर्शकों को समर्पित किया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान हासिल करके उनमें नई ऊर्जा का अचार हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा।

