मंडी शहर में आंशिक तौर पर पेयजल आपूर्ति बहाल, कई इलाकों में दिया गया पानी

--Advertisement--

मंडी,  14 जुलाई – अजय सूर्या

जल शक्ति विभाग के अथक प्रयासों से मंडी शहर के 70 प्रतिशत हिस्से में पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू हो गई है। शाम पांच बजे तक  इन  इलाकों में पानी आना शुरू हो जाएगा। भारी बारिश के कारण मंडी शहर की दोनों ब्यास और ऊहल पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान और गाद के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।

विभाग दिन रात एक कर मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति को बहाल करने में काफी हद तक सफल हो पाया है। अधीक्षण अभियन्ता रोहित दुबे ने बताया कि मंडी शहर की ऊहल पेयजल योजना आज सुबह पांच बजे आंशिक रूप से बहाल होने से शहर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि सौली खड्ड, गुरूद्वारा मुहल्ला, बस स्टैंड, सरदार पटेल विवि, तलयाड़ और मंगवाई के कुछ हिस्सों में पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया है और टारना सहित शहर के ज्यादातर इलाकों मेें आज शाम पंाच बजे से पेयजल आपर्ति शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है वहां पर टैंकों के माध्यम से लोगों का पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारी मशीनरी सहित 200 से अधिक जलशक्ति विभाग के कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं ताकि शीघ्र अति शीघ्र पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह बहाल किया जा सके।  

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...