थुनाग पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले के सिराज निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित थुनाग उपमंडल का दौरा किया और थुनाग बाजार की स्थिति का जायजा लिया, जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की और इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचने के लिए थुनाग नदी को चैनलाइज करने के भी निर्देश दिए।

सुक्खू ने बहे मकान के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की और बाजार से मलबा जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम और उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...