‘आधुनिकता’ ढह गई लेकिन ‘इतिहास’ सीना ताने खड़ा है!…महादेव के मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ पाई बाढ़

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे भारी बारिश के चलते राज्य को करोड़ों रुपयों का नुक्सान हुआ है। सबसे ज्यादा नुक्सान मनाली से लेकर मंडी तक देखा गया है।

मनाली से लेकर मंडी तक ब्यास ने ऐसा तांडव मचाया है कि 100 साल पुराने पुल भी बह गए हैं। अकेले शिमला जिले में सोमवार को भूस्खलन ने चार और लोगों की जान ले ली।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार पंजवक्त्र मंदिर की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं सारा आधुनिक निर्माण धराशाई हो गया है, लेकिन बाढ़ के बीच भी महादेव का मंदिर सीना ताने खड़ा है।

बता दें कि मंडी में भगवान शिव का प्रसिद्ध पंचवक्त्र मंदिर है। ब्यास किनारे बना मंदिर हर मॉनसून सीजन में जलमग्न हो जाता है, हालांकि यह पूरी तरह नहीं डूबता है। माना जाता है कि शिव के पंचवक्त्र यानि पांच मुख वाले इस मंदिर की स्थापना मंडी के शासक अजबर सेन ने की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...