प्रागपुर में प्रिंसिपल के घर फिल्मी स्टाइल में अज्ञात महिला ने की 11 लाख 38 हजार की चोरी

--Advertisement--

प्रागपुर – आशीष कुमार

प्रागपुर में एक घर में अज्ञात महिला द्वारा फिल्मी स्टाइल में चोरी करने का मामला रिपोर्ट किया गया है। शिकायतकर्ता श्याम मुरारी निवासी प्रागपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 30 जून 2023 को हमारे घर मे एक महिला मेहमान बनकर आई।

जिसने मेरी माता जी को उनकी बहू प्रियंका की दोस्त बताया और कहा कि उसको महीना आया हुआ है तथा उसे नहाना है। शिकायत कर्ता श्याम मुरारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उस दिन धर्मशाला में था। जहाँ पर उनकी पत्नी प्रियंका केंद्रीय विद्यालय योल केंट में लगी हुई है।

शिकायत कर्ता ने बताया कि उस समय उनकी माता घर मे अकेली थी। जिनकी आयु 84 बर्ष है। जब वह महिला आई तो उस समय हमारी काम वाली भी घर पर काम कर रही थी तथा अज्ञात आई महिला ने कहा कि मेरे कपड़े खराब हो गए है।

इस पर शिकायतकर्ता की माता उस अज्ञात महिला को कपड़े लाने साथ कि दुकान में चली गई। इतने में उस अज्ञात महिला ने कमरें में रखी अलमारी खोली व घर मे रखे गहने व नगदी कुल 11 लाख 38 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

चोरी हुए सामान में दस हजार नगदी, चार तोले का गले का हार, चैन, दो तोला झुमके, एक तोला टिक्का कड़े, लोकेट, पांच अंगूठियां, टॉप्स, चांदी की पायल, कड़ा चांदी का बिछुए, लॉकेट शामिल है।

शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब उसकी पत्नी प्रियंका 7 जुलाई को घर आई तो उसने अपनी अलमारी खोली तो उसमे कुछ भी नही था सब सामान गायब था।

इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसी मामले में सोमबार को पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर पर जाकर गहनता से जांच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सरकारी स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...