धनछो में फंसे मणिमहेश जा रहे 45 श्रद्धालु, यात्रा पर लगाई रोक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश जा रहे 45 श्रद्धालुओं का दल भारी बारिश के कारण धनछो में फंस गया। बारिश के बाद से अचानक धनछो के पास नाले का जलस्तर बढ़ गया व श्रद्धालुओं को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई पानी की चपेट में नहीं आया।

इस बारे में भरमौर प्रशासन ने पर्वतारोहण एवं बचाव दल को धनछो रवाना कर दिया गया है। भरमौर क्षेत्र में वर्तमान में प्रशासनिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले ही यात्रियों की हलचल शुरू हो गई है। हर रोज दर्जनों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे हैं।

शिव भक्त भी हर वर्ष की भांति मणिमहेश के लिए वाया कुगति जोत व वाया भरमौर होकर निकल रहे हैं। बर्फीले दर्रे तथा तेज बहाव वाले हिमनद को पार कर लाहौल-स्पीति के श्रद्धालु करीब 90 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हैं।

मई माह से ही मणिमहेश के लिए यात्री जा रहे हैं, लेकिन बीते 2 दिनों से बारिश के कारण अब मौसम ठीक होने तक मणिमहेश जाने पर रोक लगाई है। जो श्रद्धालु यात्रा पर निकल गए हैं, उनसे अपील की गई है कि वे जहां भी हैं वहां सुरक्षित स्थान पर रहें।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसलिए यात्रा पर गए श्रद्धालु सुरक्षित स्थान को छोड़ें।

ए.डी.एम. भरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते मणिमहेश जा रहे लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। मौसम साफ होने पर लोग मणिमहेश के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। पर्वतारोहण एवं बचाव दल को रवाना किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...