लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी दो दिन हुई बरसात से नुकसान की जानकारी

--Advertisement--

शिमला, 26 जून – नितिश पठानियां

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में हिमाचल में दो दिन हुई बरसात से नुकसान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 301 सड़के प्रभावित हुई है। जिनमें से 180 सड़कें आज व 15 सड़कें कल बहाल कर दी जाएंगी।

अगले दो दिनों में 106 सड़कें बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में हिमाचल में साढ़े 27 करोड़ का नुकसान हुआ है।

ऊपरी शिमला को जोड़ने वाली घाट कोठी सड़क में चौक पर हुए भूस्खलन के स्थान पर वैली ब्रिज बनकर तैयार हुआ है। जिस पर आज वाहनों की टेस्टिंग की जा रही है। आज या कल शाम तक इसे आम लोगों की यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रदेश में सड़कों को बहाल करने के लिए 196 जेसीबी कार्य कर रही है। 390 मशीनें सड़कों को खोलने के लिए तैनात की गई है। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में हुआ है।

उन्होंने बताया कि मानसून के चलते प्रदेश भर में सड़कों के मेटलिंग का कार्य प्रभावित हुआ है जिसके लिए विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। बरसातों के बाद यह कार्य जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...