इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 4 करोड़ की साइबर ठगी, कुल्लू पुलिस ने नोएडा से दबोचे तीन आरोपी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिरों ने कुल्लू के मौहन गांव निवासी से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 4 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया।

पीड़ित शख्स ने इस संबंध में बीते साल 14 सितंबर 2022 को भूंतर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कंप्यूटर, स्वैप मशीन और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार पांडेय पुत्र श्याम बिलक्ष्ण पांडेय निवासी गांव व डाकघर कुलहरिया जिला मधुबनी बिहार, नितिश कुमार मुकेश पुत्र जीवन किशोर सरहन निवासी गांव कल्हरिया जिला मधुबनी बिहार और पंकज वर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से फोन कर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के लिए फर्जी कॉल करते थे। शातिरों ने पीड़ित से कुल 4 करोड़ रुपए की ठगी की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल कुल्लू के कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच में पाया कि उपरोक्त घटनाक्रम के तार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से जुड़े हैं।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नोएडा सैक्टर-01 और वैशाली नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...