डयोड नाला में सड़क किनारे काम कर रहा था PWD कर्मचारी, ऐसे हुई मौत

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिला के पंडोह डैम के साथ लगते डयोड नाला में काम करते समय लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पर अचानक से उपर से पत्थर आ गिरा। इस हादसे में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान डुमणू राम पुत्र तपेराम निवासी गांव हटौण डाकघर शिवा तहसील सदर जिला मंडी के तौर पर हुई है। हादसे के समय डुमणू राम डयोड नाले में सड़क किनारे बनी नाली की सफाई कर रहा था।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड ठाकुरदास ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था उसी समय यह हादसा पेश आया है।

उसने बताया कि जैसे ही पत्थर डुमणू राम पर गिरे वह तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंचा और उसे उठाकर सड़क से थोड़ा साइड किया और 108 एंबुलेंस को बुलाकर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि डुमणू राम की मौत सिर व टांग में गंभीर चोट लगने से हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...