हिमाचल में शर्मनाक हरकत: गाय की बछड़ी के साथ घिनौना कृत्य, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

गाय की बछड़ी के साथ घिनौना कृत्य, एक गिरफ्तार

हमीरपुर, 24 जून – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद में बिझड़ी के अंतर्गत कच्छवीं गांव में एक प्रवासी ने गाय की बछड़ी के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद अब लोगों में रोष है।

पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों ने बिझड़ी बाजार में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक युवक गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था।
इसी दौरान वो पशुशाला में घुस गया और वहां उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। लोगों ने उसे मौके पर देखा और उसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और धारा 377 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगामी प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...