शांता कुमार बोले- सीबीआई से होनी चाहिए मनोहर हत्याकांड की जांच

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि चंबा में मनोहर हत्याकांड जिन परिस्थितियों में हुआ है। वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि चंबा की जनता एक ही मांग कर रही है कि इस गंभीर अपराध की जांच केंद्रीय एजेंसी से हो और यह मांग बिल्कुल ठीक है।

हत्या का तरीका और सारी परिस्थिति इसे साधारण हत्या नहीं बताती। इसलिए केंद्रीय एजेंसी से ही जांच होनी चाहिए। शांता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि परिस्थिति को देखते हुए वह केंद्रीय एजेंसी से जांच का आग्रह करें।

जनता अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है, यह निर्णय केवल न्यायालय करेगा। मुख्यमंत्री जनता के प्रतिनिधियों को बुला कर विश्वास दिलवाए कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाने की सरकार पूरी कोशिश करेगी।

हैरानी हो रही कि एक तरफ प्रदेश में पर्यटन का सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ शिमला में टैक्सी यूनियनों में संघर्ष चल रहा है। सरकार आंदोलन को जल्द खत्म करवाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...