देश में सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट बनी हिमाचल की साक्षी कोछर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

परवाणू शहर की साक्षी कोछर देश में सबसे कम उम्र की पायलट बनी हैं। 30 मई, 2005 को शहर के व्यापारी परिवार में जन्मी साक्षी कोछर का बचपन से ही पायलट बनाने का सपना था। परिवार के सदस्यों ने इसका सपना पूरा करने में साथ दिया।

साक्षी ने 10वीं की पढ़ाई परवाणू से पूरी कर 12वीं की पढ़ाई सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ से की। साक्षी ने 10 वर्ष की उम्र में पायलट बनने का मन बना लिया था परंतु विदेश से पायलट की ट्रेनिंग लेने का खर्च लगभग 70 लाख रुपए था।

पिता ने साक्षी को 12वीं के बाद स्काई लाइन एवीएशन क्लब मुंबई में कमर्शियल पायलट लाइसैंस लेने की ट्रेलिंग के लिए भेजा। 4 महीने की इनिशियल थ्योरी ट्रेनिंग के बाद एवीएशन क्लब ने साक्षी को यूएसए नामित प्रशिक्षण केंद्र के साथ उन्नत उड़ान प्रशिक्षण के लिए डैप्युट किया।

यूएसए में साढ़े 7 महीने की ट्रेनिंग के बाद साक्षी ने अपने लक्ष्य को पाने में कामयाबी हासिल की और 18 वर्ष की होने पर कमर्शियल पायलट लाइसैंस हासिल कर देश की सबसे कम उम्र की सीपीएल होल्डर बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले यह गौरव सूरत की मैत्री पटेल के नाम था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...