धूमधाम से मनाया गया गुरु अर्जन देव महाराज का 417वा प्रकाशोत्सव

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल नजदीक राजा का तालाब में धन धन गुरु नानक अर्जन देव जी महाराज का 417वा प्रकाशोत्सव बडी धूमधाम से मनाया। जिसमें एक भव्य धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा नानक जोत साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा लवप्रीत सिंह जी ने बताया कि यह प्रकाशोत्सव 26 मई को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ आरंभ हुआ था। 27 मई को पांच प्यारों की अगुवाई में एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया,जोकि बरोट, चूहे का तालाब, रैहन,देहरी से होता हुआ गुरद्वारा साहिब कुठंडल में पहुंचा।

28 मई को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पडे इसी दिन अमृत संचार भी हुआ। कीर्तन दरबार सजाया गया एवं प्रसिद्ध रागी जत्थो द्वारा कीर्तन हरिजस किया गया। समागम में संतों महापुरुषों द्वारा कथा प्रवचन से संगत को निहाल किया।

समागम में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का समेत कई बड़ी हस्तियां गुरु के चरणों में नतमस्तक हुई। कीर्तन दरबार के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, यह पैटर्न अपनाया जाएगा

हिमखबर डेस्क प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों...

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...