सैर को निकला बुजुर्ग मलबे में दबा, पहाड़ी दरकने से गई जान, शोक में गांव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत मंगला के भरोड़ी में घर से मार्निंग वॉक को निकले बुजुर्ग की पहाड़ी से अचानक आए मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहणू राम वासी गांाव भटोगड़्ी पोस्ट आफिस कूंर के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सिहणू राम अपने परिवार संग मंगला के भरोडी गांव में रहता था। बुधवार सवेरे सिहणू राम रोजमर्रा की तरह घर से मार्निंग वॉक को निकलता था। मगर इसी दौरान रास्ते में अचानक ऊपर पहाड़ी से भू-स्ख्लन के कारण गिरे मलबे की चपेट में आकर जिंदा दब गया।

सिहणू राम के घर न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग तलाश आरंभ की। इसी दौरान रास्ते में हुए भू-स्ख्लन का मलबा हटाने पर सिहणू राम को मृत हालत में पाया।

घटना की सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने सिहणू राम की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है।

एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...