कोटला – स्वयम
पठानकोट-मंडी फोरलेन की जद में आए कब्जाधारियों द्वारा प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम देने के बाद भी कब्जों को हटाया नहीं गया तो प्रशासन की मौजूदगी में कब्जों को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया गया।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में फोरलेन कार्य में लगी कंपनी भी मौका पर पहुंची तथा कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन की देखरेख में कब्जों को हटा दिया गया।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 32मील में कुछ लोग दुकानों को हटा नहीं रहे थे जिस कारण फोरलेन कार्य में बाधा आ रहा थी।

उक्त लोगों को कब्जे हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया था लेकिन इनको हटाया नहीं गया। आख़िरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौका पर पहुंचकर कब्जों को हटवाया।

