उद्घाटन के एक साल बीत जाने पर भी गुलेर सब्जी मंडी का कार्य शुरू नहीं करवा पाए विधायक होशियार सिंह

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमण्डल देहरा के गुलेर में 58 लाख से बना सब्जी मंडी गुलेर का भवन सफेद हाथी बना है।जानकारी के लिए बता दे कि एक साल पहले इस सब्जी मंडी का उद्घाटन विधायक होशियार सिंह द्वारा किया गया था। लेकिन उद्घाटन के एक साल बीत जाने के बाद भी इस सब्जी मंडी में कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पाया है।

अब सब्जी मंडी भवन के हालात ऐसे हो गए है मेन गेट पर ताला जड़ा है और दीवारों से रेत व सीमेंट भी निकलने शुरू हो गया है दीवारों पर रंग रोगन भी निकलने शुरू हो गया है।

वहीं बुद्धिजीवियों ने बताया कि अगर गुलेर में सब्जी मंडी चलानी ही नहीं थी तो भवन निर्माण करवाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक ने उद्घाटन के दौरान ये भी कहा था कि यहां 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा ,5 हजार तो क्या यहां एक व्यक्ति को भी अब तक रोजगार नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि विधायक ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए चुनावों से पहले भवन का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन सब्जी मंडी का कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं करवा पाए।

उन्होंने विधायक होशियार सिंह से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सब्जी मंडी में कार्य शुरू करवाया जाए ताकि लोगों के लिए समर्पित इस सब्जी मंडी का लाभ व रोजगार लोगों को मिल सके।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देहरा के बोल

इस बारे में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देहरा हरि ओम का कहना है कि देहरा के विधायक केवल झूठ का पुलिंदा हैं झूठ के बल पर राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। हरिओम शर्मा द्वारा यहां भी बताया गया कि इस सब्जी मंडी भवन निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है जो कि एक जांच का विषय है तथा देहरा में मुख्यमंत्री का दौरा है उनके समक्ष सब्जी मंडी का मामला रखा जाएगा।

विधायक होशियार सिंह के बोल

इस बारे में देहरा के विधायक होशियार सिंह से वात हुई उन्होंने बताया कि गुलेर सब्जी मंडी का मामला ध्यान में है। प्रस्ताब भेजा गया है जल्द ही शुरू करवा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...