बजौरा में एचआरटीसी बस और नैनो कार में टक्कर, चालक की मौत

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बजौरा के समीप एक एचआरटीसी बस और नैनो कार में मंगलवार सुबह टक्कर हो गई। टक्कर से नैनो कार के चालक को गंभीर चोटें आईं।

घायल को कुल्लू अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बजौरा में एक नैनो कार एचआरटीसी बस से टकरा कर बुरी तरह से पिचक गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घायल कार से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल क़ुल्लू पहुंचाया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेंद्र पुत्र श्याम चंद निवासी गांव व डा. न्यूल तह. भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जिगिन्दर घर से किसी काम के लिए निकला था।

लेकिन वह घर से कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी टांगों और बाजू की हड्डियां टूट गई थीं। उसे ब्रेन हैमरेज हो गया, जिस कारण उसकी जान चली गई।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान राजेंद्र (40) पुत्र श्याम चंद निवासी गांव व डाकघर न्यूल तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...