कहासुनी के बाद पति ने किया पत्नी पर दराट से हमला, गिरफ्तार

--Advertisement--

मामूली कहासुनी के चलते तैश में आकर पत्नी पर पति ने किया दराट से हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की मामले जांच।

ऊना – अमित शर्मा

जनपद के कटौहड़ खुर्द में पति ने मामूली कहासुनी के चलते पत्नी पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रीना कुमारी रविवार रात करीब 9 बजे घर के बरामदे में सिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान पति विजय कुमार से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। जिसके चलते पति ने तैश में आकर पत्नी पर दराट से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल अंब से पीजीआई रैफर किया गया, लेकिन पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए होशियारपुर ले गया है।

घायल महिला की पहचान रीना कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान विजय कुमार वर्मा पुत्र वीर सिंह निवासी कटौहड़ खुर्द वार्ड नम्बर चार के तौर पर की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपित पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...