रहस्यमई परिस्थितियों में हुई 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

--Advertisement--

बेहोशी की हालत में पड़े युवक को देखकर परिजनों ने किया मेडिकल कॉलेज नेरचौक का रुख, उपचार के दौरान हुई युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच। 

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत महादेव गांव में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह युवक अपने घर बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसे परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया।

वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। रहस्यमई परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...