धर्मशाला : सुधेड़ में मिला दलाईलामा का आशीर्वाद लेने आए व्यक्ति का शव

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

धर्म गुरु दलाईलामा का आशीर्वाद लेने मेघालय से आए एक व्यक्ति का शव धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ में मिला है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पिछले कुछ समय से बीमार और मानसिक रूप से परेशान था। परिजन इलाज करवा रहे थे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

व्यक्ति शराब भी पीने लगा था। जिसे देखते हुए परिजनों ने योजना बनाई कि व्यक्ति को धर्मगुरु दलाई लामा के आशीर्वाद के लिए ले जाया जाए। शायद उससे वह स्वस्थ हो जाए। इसी के चलते पिछले सप्ताह परिजन व्यक्ति को लेकर मैक्लोडगंज आए थे।

19 मई को सभी मैक्लोडगंज पहुंचे। उसी दिन व्यक्ति अचानक गायब हो गया। मैक्लोडगंज में सभी स्थानों पर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार शाम को व्यक्ति का शव धर्मशाला के सुधेड़ में एक डंगे के नीचे मिला।

प्रारंभिक जांच में लग रहा था कि शराब के नशे में व्यक्ति डंगे से गिर गया और नीचे पानी होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान नवांग मायांगुर (50) पुत्र पाइमा निवासी शाॅप नंबर आठ जीएस भोटिया मार्केट शिलांग मेघालय के रूप में हुई है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...