राजकीय वरिष्ठ विद्यालय लंज की मुस्कान ने हासिल किया मेरिट लिस्ट में नाम, असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है सपना

--Advertisement--

बारहवीं की परीक्षा में किया विद्यालय का नाम रोशन, विद्यालय मे ख़ुशी का माहौल, बोली-एक एक विषय का किया गहनता से अध्ययन

लंज – निजी संवाददाता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज की छात्रा मुस्कान सुपुत्री जगरूप सिंह ने वाणिज्य संकाय की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।विद्यालय में खुशी का माहौल है। मुस्कान के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं व माता ममता देवी गृहणी हैं।

मीडिया से बात करते हुए मुस्कान ने कहा कि उसने मेरिट लिस्ट में आने के लिए बहुत कठिन परिश्रम किया है और एक एक विषय का गहनता से अध्ययन किया।मुस्कान ने बताया कि वो भविष्य में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती है।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय की एक बच्ची मेरिट में आयी है और वे बहुत प्रसन्न हैं कि ऐसे होनहार बच्चे इस विद्यालय से निकल रहे हैं I ऐसे बच्चे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत होते हैं I

उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुस्कान के कठिन परिश्रम और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिया। मुस्कान की माता ने कहा कि बेटी बहुत मेहनत करती थी और वो जीवन में जो भी करना चाहेगी हम उसके साथ खड़े हैं I इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...