32मील में करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो 

पुलिस थाना जवाली के अधीन 32मील में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55) पुत्र निक्का राम निवासी सियूनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शमशेर सिंह 32मील में भाली एनएच के किनारे बकरियां चरा रहा था कि करीबन साढ़े 10 बजे फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क किनारे की गई मिट्टी की डंपिंग के ऊपर पहुंच गया।

वहां पर साथ ही गुजर रही बिजली विभाग की 33केवी तारों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा शमशेर सिंह को अस्पताल में उपचार के लिए ले गए तथा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ मौका पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमबीडी कंपनी फोरलेन निर्माण कर रही है तथा इनके द्वारा डंपिंग किए जाने से 33केवी की तारें काफी नजदीक आ गई हैं जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि एमबीडी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...