ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत, परिवार संग घूमने आई थी हिमाचल

--Advertisement--

अन्य सभी पर्यटक सुरक्षित, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू में ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। महिला पर्यटक को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया।

जानकारी के लिए अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू के पास बबली में यह घटना घटी है। महाराष्ट्र से पूरा पूरिवार पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की ओर घूमने आया था।

ब्यास नदी में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए परिवार उतरा और अचानक राफ्ट पलट गई। राफ्ट पटलने से महिला ब्यास नदी में डूब गई और गाइड ने महिला को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...