उग्र भीड़ ने पांच घरों में की तोड़फोड़, संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल के एक गांव के पांच घरों में उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने एक मकान को जलाने की नाकाम कोशिश भी की है।

बहरहाल, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य ने मकान में लगाई गई आग को फैलने से पहले ही बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया है। घटनास्थल के लिए विभिन्न थानों और चौकियों से पुलिस जवानों के दस्ते मौके पर पहुंचे।

इसके बाद पुलिस जवानों ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर गांव के घरों में की गई तोड़फोड़ के पीछे का क्या कारण है।

शुक्रवार दोपहर के समय चुराह के गांव में चार से पांच घरों में की गई तोड़फोड़ और घर का सामान खुले आसमान तले फेंकने की घटना ने ग्रामीणों ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद लोगों में भी भय का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद तीसा थाना से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चंबा समेत अन्य चौकियों और थानों से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...