एक साथ जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल, ट्रेन आते ही हाथ छोड़कर भागी प्रेमिका; युवक की मौत

--Advertisement--

ट्रेन के सामने आकर युवक समेत दो लोगों ने जान दे दी है। पहली घटना के अनुसार नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की योजना बनाई। दोनों ट्रेन आने का इंतजार करने लगे, ट्रेन आते ही हाथ छोड़कर भागी प्रेमिका; युवक की मौत।

व्यूरो रिपोर्ट

ट्रेन के सामने आकर युवक समेत दो लोगों ने जान दे दी है। पहली घटना के अनुसार, नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की योजना बनाई। दोनों ट्रेन आने का इंतजार करने लगे।

जैसे ही ट्रेन (शालीमार एक्सप्रेस) आई तो दोनों उसके सामने कूदने को चल दिए लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी का हाथ छोड़कर भाग गई।

युवक की इस हादसे में जान चली गई है। निरीक्षक जीआरपी बबलू सिंह ने बताया कि विजयनगर के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेलवे स्टेशन के पास खड़े अन्य लोगों का कहना है कि दोनों तनाव में थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। युवती मरने से डरकर युवक का हाथ छोड़कर भाग गई।

मृतक के भाई अमित ने बताया कि वह आरडीसी में एक कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। सुबह को सात बजे घर से निकला था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मालगाडी से कटकर 28 वर्षीय शेर सिंह की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...