हमीरपुर में रेलवे गेटकीपर के लिए भूतपूर्व सैनिकों की इस दिन होगी भर्ती

--Advertisement--

हमीरपुर 19 मई – हिम खबर डेस्क

गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट रेलवे डिवीजनों में रेलवे गेटकीपर के 300 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 24 मई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह परिसर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि केवल थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित की जा रही इस रैली में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं।

भर्ती रैली में चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा और उन्हें रहने-खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिदिन ड्यूटी का समय 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें महीने में चार छुट्टियां मिलेंगी।

उपनिदेशक ने बताया कि भर्ती के इच्छुक थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विसमैन आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और दस पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे तथा उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी।

अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...