पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ट्रैक्टर चोरी का मसला, पुलिस ने पंजाब के राजपुरा से ट्रैक्टर समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को लिया जाएगा रिमांड पर, ककराला गांव के पास खेतों में खड़े ट्रैक्टर को किया था आरोपी ने चोरी, आरोपी पंजाब का रहने वाला, पुलिस ने मामला दर्ज कर कि जांच शुरू।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत ककराला टिब्बा के पास एक पंजाब का युवक रात के समय ट्रैक्टर चोरी करके ले गया और उसे बेचने के लिए पंजाब के पटियाला की ओर जा रहा था।

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा किया और उसे पंजाब के राजपुरा से ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने यह चोरी ट्रैक्टर का मसला 24 घंटे में ही सुलझा लिया है और आरोपी को पुलिस नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

पुलिस को उम्मीद है कि उनकी पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते है। यह पंजाब का रहने वाला युवक कहां कहां चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और कौन-कौन से केसों में यह संलिप्त है।

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए दभोटा चौकी इंचार्ज दीवान चंद ने बताया कि पुलिस को रात करीबन 12:00 बजे के आसपास शिकायत मिली के दभोटा के पास ककराला गांव के टीब्बा से एक ट्रैक्टर चोरी हुआ है।

जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया गया और पंजाब के राजपुरा से आरोपी को ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...