राज्य स्तरीय स्काउट्स एवम गाइड्स एडवांस्ड कोर्स हुआ सम्पन्न

--Advertisement--

मंडी/रिवालसर – अजय सूर्या

भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर जिला मंडी में 13 से 19 मई तक राज्य स्तरीय एडवांस्ड कोर्स फॉर स्काउट मास्टर्स एवम गाइड कैप्टेंस का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश के 11 जिलों से 112 प्रशिक्षुओं एवम प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वयस्कों को बताया गया कि कैसे वे अपनी अपनी पाठशालाओं में सही प्रकार से युवाओं को स्काउटिंग के कार्यक्रम प्रदान कर सकते हैं।

मैपिंग, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, पायनियरिंग, हाथ के संकेत, सीटी के संकेत, आपदा प्रबंधन एवम जीवन उपयोगी कौशल के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी गई।

कोर्स संचालक श्री सतीश कुमार राणा, संयुक्त राज्य संगठन आयुक्त ने बताया कि स्काउटिंग युवाओं के लिए एक अनौपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिससे युवाओं का चहुमुखी विकास होता है।

इस कोर्स के समापन समारोह में मैडम सौम्या सांबाशिवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी, जिला मंडी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और सभी प्रतिभागियों को कोर्स को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...