लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी जनता – सुनीता ठाकुर

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

कर्नाटक व शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस नेत्री एवं बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ प्रधान सुनीता ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि लोग अब कांग्रेस की नीतियों को पसंद कर रहे हैं।

उन्हें समझ आ गया है कि कांग्रेस की नीतियां ही जनहित मे हैं और भाजपा मोदी सरकार की नीतियां जनहित के खिलाफ है। जिनके कारण कमर तोड महंगाई बेरोजगारी बड़ी व देश में अराजकता का माहोल फैला ।

पेट्रोल डीजल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई । उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अच्छे कार्य करने की वजह से ही जनता ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया । उन्होंने कहा कांग्रेस जो कहती है वह करती है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...