चंद्रा नदी में डूबा हैदराबाद का पर्यटक, अचानक पैर फिसलने से लहरों में समा गया

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

चंद्रा नदी में गिर कर एक पर्यटक की मौत हो गई है। लाहुल के पर्यटन स्थान कोकसर के समीप चंद्रा नदी के किनारे अचानक फिसलन जाने से सैलानी नदी में गिर गया। हालांकि पर्यटक को रेस्क्यू करने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल लाहुल के कोकसर गांव में हैदराबाद का एक पर्यटक चंद्रा नदी में गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की रेस्क्यू टीम ने पर्यटक को बचाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

पुलिस ने को कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बरामद किया। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का एक रिश्तेदार घटना स्थल पर मौजूद था। पोस्टमार्टम के लिए शव को आरएच केलांग ले जाया गया है।

मृतक की पहचान पादुरंग तेबुराम पुत्र मागल दास तेबुराने निवासी साईराम नगर शिव सरम हैदराबाद (तेलंगाना) के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...