रियाली में दरिया में डूबने से युवक की मौत

--Advertisement--

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रियाली में शुक्रवार को पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पराल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरमीत सिंह अपने फूफड़ की मौत होने पर अपनी बुआ के घर आया हुआ था कि शुक्रवार को फूफड़ का 10वां होने पर लोगों के साथ कपड़े धोने के लिए रियाली मंझीर में ब्यास दरिया की तरफ चला गया।

वहां पर नहाने के लिए दरिया में चला गया तथा पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीबन एक घण्टे की जद्दोजहद के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौका पर पहुंची। करीबन एक घण्टे की जद्दोजहद के बाद दरिया से युवक का शव बरामद हुआ।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...