पांव फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

--Advertisement--

पशुओं को चराने के दौरान पांव फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

सुंदरनगर, 11 मई – डॉली चौहान

उपमंडल के निहरी क्षेत्र में ढांक में गिरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था। इसी दौरान व्यक्ति का पांव फिसलने से वह खाई में गिर गया।

भारी-भरकम पत्थर गिरने से व्यक्ति पत्थर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान किशोरी लाल (48), पुत्र आत्मा राम, गांव व डाकघर बलग तहसील निहरी जिला मंडी के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...