भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन विश्वविद्यालय इकाई ने खिलाड़ियों के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में देश की खिलाड़ियों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने अपने हस्ताक्षर अंकित कर अपना समर्थन उन पहलवानों को दीया। जो पिछले कई दिनों से अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे हैं। वह सभी खिलाड़ी यौन शोषण के शिकार हुए हैं लेकिन आज हालात यह है कि उनकी आवाज सुनने को कोई तैयार नहीं है।

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने कहा की इन राष्ट्रीय खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान में एक पदम श्री से भी नवाजा गया है। लेकिन जिन खिलाड़ियों ने देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया आज उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। व लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रभारी प्रवीण मीन्हास, प्रदेश के महासचिव यासीन भट प्रदेश सचिव अरविंद व अक्षिता, योगेश, नितिन देष्टा, रमेश, प्रवीन कंवर, एशान, रणदीप, यशवंत, राकेश सिंगटा, आवेश, विजय, नविषेक, आयुष आदि मौजूद रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...