हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को जून से मिलेंगे 1500 रुपए, जल्द जारी होगी अधिसूचना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में 2.31 लाख महिलाओं को जून से प्रतिमाह 1,500 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। इस सम्बंध में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग ने नियमों में संशोधन कर प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है।

अब जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में पहले चरण में 1,000 और 1,150 रुपए पेंशन ले रही महिलाओं को 1,500 रुपए दिए जाएंगे।

18 से 59 वर्ष की अन्य पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना में शामिल किया जाएगा। ग्राम पंचायत से आय प्रमाणपत्र लाने की शर्त को भी हटा दिया है।

वर्तमान में विधवा, एकल, परित्यक्ता, दिव्यांग और कुष्ठ रोगी महिलाओं को 1,000 और 1,150 रुपए की मासिक पेंशन मिल रही है।

दिव्यांग पेंशन के तहत कुछ महिलाओं की आयु 60 वर्ष से अधिक भी है। पहले चरण में नारी सम्मान राशि देने के लिए सरकार ने 416 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

उधर, स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपए देने के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...