मैनकाइंड फार्मा कंपनी में आयकर विभाग का छापा, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

--Advertisement--

आयकर विभाग ने क्षेत्र में मैनकाइंड फार्मा के परिसरों पर छापेमारी की है। इसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फार्मा कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

आयकर विभाग ने क्षेत्र में मैनकाइंड फार्मा के परिसरों पर छापेमारी की है। इसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फार्मा कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल आयकर विभाग ने मैनकाइंड फार्मा के पांवटा साहिब में कंपनी के परिसरों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच की, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। कंपनी के शेयर स्टॉक मार्कीट में 2 दिन पहले ही लिस्ट हुए थे।

मैनकाइंड फार्मा के शेयर आईपीओ के बाद 9 मई को स्टॉक मार्कीट में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के पहले दिन कंपनी के शेयरों में 32.40 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी और शेयर 1430 रुपए पर बंद हुए।

वर्तमान में मैनकाइंड फार्मा का मार्कीट कैप 57045.80 करोड़ रुपए है। लिस्टिंग के दिन कंपनी के 12 लाख शेयर बीएसई पर और एनएसई पर 3.31 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था।

मैनकाइंड फार्मा विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों और उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों में फार्मास्यूटिकल फॉर्मूलेशन की विविध श्रेणी के विकास, निर्माण और विपणन में काम करती है।

कंपनी के 2 प्रमुख उत्पाद मैनफोर्स कंडोम और प्रेगा न्यूज काफी प्रचलित हैं। मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 3 दिनों के लिए खुला था।

इस आईपीओ का प्राइस ब्रैकेट 1026 से 1080 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 13 शेयर था। कंपनी ने आईपीओ में अधिकतम लॉट साइज 14 (182 शेयर) रखा था।

जानकारी के अनुसार आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था, जिसमें 4 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई थी।

कंपनी ने आईपीओ के ऑफर साइज का 50 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नैटवर्थ व्यक्तियों के लिए और 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व किया था।

लिहाजा वीरवार सुबह के समय अचानक आयकर विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में दस्तक दी, जिसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम देर शाम तक जांच में जुटी हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...