जन पुस्तकालय गरनोटा में बड़ रहा युवाओं का रुझान

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

जन पुस्तकालय गरनोटा में युवाओं का रुझान बड़ता जा रहा है। आए दिन पुस्तकालय में युवाओ की गिनती मैं इजाफा होता नज़र आ रहा है। स्थानीय पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया की जन पुस्तकालय का स्थानीय युवा लाभ उठा रहे हैं व अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इससे पहले ज्यादातर युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए धर्मशाला या अन्य शहरों में जाना पढ़ता था लेकिन अब बहुत से युवा स्थानीय पुस्तकालय में अपनी तैयारी कर रहे हैं।

उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया की अब हमने पुस्तकालय पंजीकरण अभियान चलाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक व हर वर्ग इससे जुड़े जिससे पुस्तकालय का और ज्यादा विस्तार हो। पुस्तकालय में लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा, धार्मिक, उपन्यास, समाचार, इंग्लिश व अन्य बहुत प्रकार की पुस्तके उपलब्ध हैं।

अरुण शर्मा ने बताया की हाल ही में वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहूंता संजीव कुमार व पूर्व में रहे प्रधान जगदीश चौहान ने भी जन पुस्तकालय में अपना पंजीकरण करवाया व युवाओं से करियर संबंधित बातचीत की।

पुस्तकालय से जुड़े युवा रणजीत, सूरज, करण, नितिश, अमित, सुनीता, रक्षा व भारती ने कहा की उन्हें यहां पर पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल रहा है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...