विधानसभा अध्यक्ष 12 से 15 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर

--Advertisement--

चंबा 11 मई – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 15 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 12 मई को दोपहर 12:30 बजे एसएसआरबी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में नर्सिंग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दिन विधानसभा अध्यक्ष का रात्रि ठहराव चंबा में होगा।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 13 मई को प्रातः 11:30 बजे पोहलानी माता मंदिर में शीश नवाजेगें। 14 मई को विधानसभा अध्यक्ष ककीरा में प्रातः 11 बजे स्वामी श्री हरीगिरी संन्यास आश्रम में आयोजित होने वाले महारुद्र यज्ञ महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

इसके पश्चात सायं 5:00 बजे डलहौजी में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष जिला में होने वाली 20 सूत्रीय कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...