प्रसिद्ध शक्तिपीठों के तर्ज पर होगा प्रदेश के मंदिरों का विकास : उप मुख्यमंत्री

--Advertisement--

उप मुख्यमंत्री ने माता भद्रकाली मंदिर भलेई में नवाजा शीश 

चंबा, 11 मई – भूषण गुरुंग

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला के प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर भलेई में जाकर शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि आज माता रानी भलई में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने माता रानी से प्रदेश के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अब मास्टर प्लान के तहत कार्य किए जायेंगे। प्रसिद्ध शक्तिपीठों के तर्ज पर प्रदेश के मंदिरों का विकास सुनिश्चित किया जायेगा ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंदिरों के विकास से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुनील कनोत्रा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...