पालमपुर: आशा वर्करों के भरे जाएंगे 16 पद

--Advertisement--

पालमपुर –  बर्फू

गोपालपुर बीएमओ के तहत आशा कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये पद स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भरे जाने हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी गोपालपुर में 17 पद भरे जाने हैं।

  • पालमपुर वार्ड नंबर तीन में एक,
  • चार में दो,
  • वार्ड नौ में एक,
  • वार्ड 14 में एक,
  • बड़सर में दो,
  • चचियां में दो,
  • गदियारा (सिद्धपुर) में दो,
  • रजेहड़ में एक,
  • भरवाना में एक,
  • टीकरी दुहकी में एक,
  • चंद्रोपा में एक,
  • कोठी पाहडा में एक
  • और गदियारा (पंचरुखी) में एक पद भरा जाना है।

खंड चिकित्सा अधिकारी गोपालपुर डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदनकर्ता उसी वार्ड अथवा पंचायत की स्थायी निवासी हो। शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा व अलग रह रही महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो।

आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाणपत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संग्लन करें। आवेदन पत्र 18 मई शाम 5 बजे से पहले खंड चिकित्सा अधिकारी गोपालपुर के कार्यालय में जमा करवाएं।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। नगर निगम वार्ड-3 पालमपुर के लिए आवेदन पत्र 15 मई तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला में जमा करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...