चंबा में नाबालिग छात्रा से योन शोषण कर बनाया वीडियो, चुराह में आरोपी टैक्सी ड्राइवर कर रहा ब्लैकमेल

--Advertisement--

चाइल्डलाइन की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की छानबीन

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल में एक युवक द्वारा नाबालिग छात्रा का बहला-फुसलाकर योन शोषण करने के साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में नामजद आरोपी पेशे से टैक्सी चालक बताया गया है।

चाइल्डलाइन के माध्यम से उजागर मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। चाइल्डलाइन टीम को सूचना मिली कि चुराह उपमंडल के एक स्कूल की छात्रा को आरोपी टैक्सी चालक आते- जाते वक्त लिफ्ट देता था।

इसी दौरान टैक्सी चालक ने नाबालिग छात्रा को बहला- फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने छात्रा का योन शोषण करने के साथ ही वीडियो बना डाली। इसके बाद आरोपी छात्रा को वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा है।

चाइल्डलाइन टीम के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1098 के माध्यम से पीडि़ता के भाई ने इस मामले को उजागर किया था। पीडि़ता के परिजनों से संवाद के बाद उजागर तथ्यों के बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...