घर से देसी शराब की भट्ठी बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर के साथ लगते दुदर में अवैध रूप से लगाई शराब की भट्ठी मिली है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भट्ठी दुदर गांव के निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नागू राम द्वारा चलाई जा रही थी।

महेंद्र सिंह का घर दुदर में ही है लेकिन इसके मुख्य घर को बैंक द्वारा सील किया गया है। आरोपी ने अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर लैंटर व टीनपोश शैड बनाकर उसमें यह भट्ठी स्थापित की थी और यहीं रहता है।

पुलिस ने मौके से एक भट्ठी, 3 पतीले, बाल्टियां, डिस्टीलेशन के लिए प्रयोग की जाने वाली प्लेट तथा पाइप व 5 लीटर तैयार शराब कैनी में बरामद की है।

एसपी मंडी सौम्या साम्बशिबन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...