हिमाचल: अस्पताल में नाबालिग युवती ने दिया बच्चे को जन्म, पति भी नाबालिग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार को एक नाबालिग युवती ने बच्चे को जन्म दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती काफी कम उम्र की है। इतना ही नहीं बल्कि उसका पति भी नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार यह दोनों कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कुछ समय से भुंतर में रह रहे हैं। हालांकि इसमें अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

लेकिन अस्पताल में जब चिकित्सक ने युवती के पति का आधार कार्ड मांगा, तो आधार कार्ड में उसकी उम्र काफी कम पाई गई, वही युवती भी काफी कम उम्र की बताई जा रही है।

जिस पर चिकित्सक ने भुंतर पुलिस को जानकारी दी और भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...