ट्रक में लदे पोल से टकराई गुरुग्राम जा रही HRTC बस, बाल-बाल बचे यात्री

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ कालोनी में बिजली विभाग के कार्यालय के समीप एचआरटीसी की बस (HP29 C 3563) हादसे का शिकार हो गई।  निगम की यह बस जोगिंदरनगर से गुरुग्राम जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्कड़ कालोनी में बिजली बोर्ड के कार्यालय के बिजली के पोल से लदा बिजली विभाग का ट्रक स्टोर की तरफ मुड़ रहा था। इस दौरान  एचआरटीसी की बस ऊना से दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रक से बाहर निकले एक पोल से बस जा टकराई।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री या चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आई। जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों के ब्यान कलमबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एचआरटीसी के चालक शाम लाल ने बताया कि जब उनकी बस रक्कड़ कालोनी के समीप पहुंची तो बिजली विभाग के ट्रक में लदे पोल से टकरा गई।

चालक शाम लाल ने बताया कि ट्रक में लोड किये गए सभी पोल ट्रक की बॉडी से बाहर निकले हुए थे और ट्रक के पीछे किसी तरह का संकेत नहीं लगाया हुआ था जिस कारण यह हादसा पेश आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...