HR ने महिला कर्मी को तरक्की का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, मामला दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत एक उद्योग की महिला कामगार ने कंपनी के एचआर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। कामगार का कहना है कि एचआर शारीरिक संबंध बनाने पर बेहतरीन पोस्ट पर नौकरी देने की बात कहता है।

ऐसे में महिला ने हरोली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंपनी के एचआर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कामगार महिला ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरा पति हरोली क्षेत्र में स्थित एक उद्योग में कार्य करते हैं। महिला का आरोप है कि कंपनी का एचआर फोन पर  काफी परेशान करता है और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहता है।

अगर शारीरिक संबंध बनाती हो तो कंपनी में अच्छी पोस्ट मिल जाएगी। इतना ही नहीं, पति को अच्छी नौकरी पर लगवा दूगां।

ऐसे में महिला ने अपने एचआर के खिलाफ हरोली पुलिस को शिकायत दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने महिला कामगार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...