27 जून को होने वाली नीलामी में कंपनी परिसर की जमीन की 265 बीघा जमीन कीमत 90 करोड़ और 70 करोड़ रुपए में चल अचल संपत्ति तय की गई हैं। कंपनी की जमीन को बेचने के लिए 5 सेक्टर में बांटा गया है।
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़े कर एवं कर्ज घोटाले में संलिप्त पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की चल अचल संपत्तियों और जमीन की नीलामी 27 जून को 160 करोड़ में होगी।
नीलामी के संदर्भ में मंगलवार को स्टेकहोल्डर हाई पावर कमेटी की बैठक हाईकोर्ट की ओर से प्राधिकृत अधिकारी राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
स्टेकहोल्डर्स हाई पावर कमेटी की बैठक में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक, ईपीएफ तथा अन्य प्रतिनिधियों नीलामी के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया।
जो स्टेकहोल्डर्स बैठक में नहीं पहुंच सके, उन्होंने मेल पर बैठक के संदर्भ में जो भी उचित निर्णय होगा उसकी कार्रवाई पर अमल करने का आश्वासन दिया।
कंपनी की इन संपत्तियों की होगी नीलामी
27 जून को होने वाली नीलामी में कंपनी परिसर की जमीन की 265 बीघा जमीन कीमत 90 करोड़ और 70 करोड़ रुपए में चल अचल संपत्ति तय की गई हैं। कंपनी की जमीन को बेचने के लिए 5 सेक्टर में बांटा गया है।
अगर कोई बड़ा खरीदार 265 बीघा जमीन एक साथ खरीदना चाहता है, तो यह ऑप्शन भी ओपन होगी। कुल मिलाकर इंडियन टेक्नोमेक कंपनी परिसर का नीलामी मूल्य 160 करोड़ रुपए रखा गया है।
2200 करोड़ का है पूरा घोटाला
इससे पहले हुई नीलामी में कई तरह का सामान बिका है। इंडियन टेक्नोमेक कंपनी प्रबंधन ने 2008 से 2014 तक 2200 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी और विभिन्न बैंकों से जाली दस्तावेज बनाकर 1600 करोड़ का कर्ज, 750 करोड़ आयकर विभाग के, 50 करोड़ ईपीएफ और 5 करोड़ से अधिक का बिजली बोर्ड के बिल का घोटाला किया है।
जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस, स्टेट सीआईडी और ईडी ने मामले दर्ज गिरफ्तारियां भी की थी। जबकि कंपनी का प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा अभी भी विदेश में छिपा हुआ है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है।

