शाहपुर – नितिश पठानियां
आज दिनांक 09-05-2023 को शाहपुर विधानसभा के तहत ब्लाक कांग्रेस कार्यालय रैत में आज विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में आयुष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। वही विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत किया।

इस मोके पर मीडिया से रूबरू होते हुए आयुष एवं उद्योग मंत्री चौहान ने कहां कि शाहपुर विधानसभा में आयुष एवं उद्योग के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ऊर्जावान विधायक है तथा विधानसभा में बड़ी खूबी के साथ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं। इसको देखते हुए हो सकता है कि शाहपुर विधानसभा को भी एक नई जिम्मेवारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और प्रदेश हित में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता को और आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभूतपूर्व बजट प्रस्तुत कर प्रदेशवासियों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि वाटर सेस, आवकारी एवं कराधान नीति और लोक लुभावना बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, शिक्षा, रोज़गार, आधारभूत ढांचा विकास, औद्योगिकरण सरकार की विशेष प्राथमिकता है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को सरकार वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओँ को स्वरोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए सरकार ने बजट में हरसंभव सहयोग का प्रावधान किया है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर इंदोरा के विधायक मलेंद्र राजन, बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक् काँग्रेस के पदाधिकारी, युवा ब्लॉक् काँग्रेस के पदाधिकारी, एस०टी०प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारी, एस०सी०प्रकोष्ठ संगठन के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

